रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर-डिस्टिलरी पुल मुख्य मार्ग पर तिरिल बस्ती मुहाने के पास मोबाइल की दुकान चलाने वाले पंकज नाहटा और परिचित विकास जायसवाल को युवकों के एक समूह ने रविवार की देर शाम में मारपीट कर जख्मी कर दिया। लोहे के रॉड और ठोस वस्तु से किए गए वार से विकास जायसवाल व पंकज नाहटा के सिर पर गहरे जख्म हो गए। वहीं, शरीर के विभिन्न अंगों में भी अंदरूनी चोट लगी है। दोनों घायलों को घटना के समय मौके पर मौजूद लोग इलाज के लिए रिम्स ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि हमलावर ई-रिक्शा चलाने वाले हैं और तिरिल बस्ती मोड़ के पास जमावड़ा लगाते हैं। सभी वहां पर शाम होते ही नशापान करने के बाद हल्ला-हंगामा करते हैं। इस कारण पंकज समेत अन्य की दुकान की ओर कोई भी ग्राहक नहीं आते हैं। इसी का विरोध करने और दुक...