दुकान के अंदर फांसी पर लटका मिला टेंट व्यवसायी का शव
कन्नौज, मई 4 -- नगर के पश्चिमी बाईपास पर उस समय सनसनी फैल गई, जब सोमवार की सुबह दुकानदार के अंदर टेंट व्यापारी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे उसने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है। कोतवाली क्षेत्र के नौगाई गांव निवासी मखदूम अली (52) पुत्र सकूर खान की नगर के पश्चिमी बाईपास पर मिलन टेंट हाउस के नाम से दुकान है। रविवार की रात किसी समय उन्होंने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उनका शव दुकान के अंदर उनका शव लटकता देख लोगों में हडक़ंप मच गया। मृतक के पुत्र आमिर ने बताया कि रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.