बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- सारे थाना क्षेत्र के बहादी बिगहा गांव में हुई घटना भवन निर्माण सामाग्री बेचने वाली दुकान को बनाया निशाना फोटो : सारे चोरी-सारे थाना क्षेत्र के बहादी बिगहा गांव में शुक्रवार को छत पर टूटा करकट। अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के बहादी बिगहा गांव में चोरों ने गुरुवार की रात भवन निर्माण सामाग्री बेचने वाली दुकान को निशाना बनाया। छत पर लगा करकट तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और हजारों की संपत्ति चुरा ली। दुकानदार शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। सड़क के किनारे हुई इस घटना के बाद लोग पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। मां भगवती ट्रेडर्स के संचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.