कुशीनगर, अप्रैल 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सेवरही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बांकखास में दुकान किराया वसूली में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जांच में आरोप सही पाये जाने पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ग्राम प्रधान गायत्री देवी व तत्कालीन सचिव के खिलाफ धनराशि वसूली का आदेश जारी किया है।गांव निवासी गोविंद यादव ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। इसपर डीएम द्वारा आरोपों की जांच के लिए डीपीआरओ व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों द्वारा की गई जांच में सामने आया कि जून, 2021 से जुलाई, 2025 तक 43 दुकानों से प्रतिमाह 600 रुपये के हिसाब से कुल 12.64 लाख रुपये की वसूली होनी चाहिए थी, जबकि ग्राम निधि व ओएसआर खाते में मात्र 3.003 लाख रुपये ही जमा किए...