सहरसा, मई 8 -- पतरघट। पस्तपार थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर चौक पर अज्ञात चोरों ने कपड़ा दुकान का स्वेस्टस और प्लाई तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। ठाढ़ी निवासी दुकानदार रणविजय स्वर्णकार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने 16,500 रुपये नकद, करीब 70 हजार रुपये के रेडिमेड कपड़े एवं 35 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- दुकान का स्वेस्टस तोड़ लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...