कानपुर, जून 9 -- कानपुर, संवाददाता। परमट में दुकान का सामान गिराने के विरोध में पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालटोली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। परमट निवासी अंजू द्विवेदी के अनुसार 29 मई को वह अपने भाई की दुकान पर अकेली बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती ने दुकान के पास से गुजरते वक्त सामान गिरा दिया। विरोध करने पर युवती ने परिवार के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुकान पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...