मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में मंगलवार की रात दुकान का शटर चाड़कर चोर पांच लाख रुपये के आभूषण और नगदी पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनभद्र जिले के पेड़े गांव निवासी दिनेश की राजगढ़ के धुरकर बाजार में आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वें मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात चोर दुकान का शटर चाड़कर अंदर घुसे और आभूषण समेत नगदी समेट ले गए। बुधवार सुबह जब दिनेश दुकान पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की अलमारी में रखे आभूषण और नगदी भी गायब थे। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित दिनेश ने बताया...