पटना, दिसम्बर 31 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बाजार स्थित जय अम्बे इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर उखाड़ चोरों ने 47 मोबाइल चोरी कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों ने सभी बॉक्स खोलकर मोबाइल निकाल लिए, जबकि चार्जर और खाली डिब्बे छोड़ दिए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दुकान मालिक सोनू कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरों ने जैक की मदद से शटर उठाया। उनके अनुसार, तीन चोर शामिल थे, जिनमें से दो की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध मोबाइल निकालते दिख रहे है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन...