दुकान का शटर उखाड़ की चोरी
सहारनपुर, जून 12 -- क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव जंधेड़ा निवासी सुखबीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शोभित विश्वविद्यालय मार्ग पर खाद, बीज व पेस्टीसाइड़ की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने किसी समय दुकान का शटर उखाड़ लिया और अंदर घुस गए। चोरों ने वहां रखी 25 सौ रुपये की नकदी के अलावा कुलर, इलेक्ट्रानिक कांटा तथा काफी संख्या में खेत में काम आने वाली दवाई भी चोरी कर ली है। दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.