बगहा, अप्रैल 21 -- शत्रुघ्न कुमार बेतिया। साठी थाना क्षेत्र के समहौता निवासी मोजामिल मियां की किराना दुकान का वेंटीलेटर तोड़कर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये व कई सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है। घटना 15 अप्रैल की देर रात की है। मामले में मोजामिल मियां ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध साठी थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...