प्रयागराज, फरवरी 25 -- सिविल लाइंस थाने में दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस सत्यम तिवारी, अंशु, अमित सिंह, अंकित, डेविड, विजय पंत व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। नैनी मड़ौका निवासी विकास जायसवाल तहरीर के मुताबिक, उसकी सिविल लाइंस में करीब 17 साल से मोबाइल रिपेयरिंग एवं एसेसरीज की दुकान है। 30 सितंबर 2026 तक मकान मालिक के साथ लिखित एग्रीमेंट है। आरोप है कि दुकान पर अंकित सिंह सेल्समैन का कार्य करता था। वह हिसाब किताब, सामान की चोरी व हेराफेरी करने लगा था। उसे दुकान से निकाल दिया था। बीते 18 फररवरी को आरोपियों ने ताला काटकर दुकान पर कब्जा कर लिया। दुकान पर लगा साइनबोर्ड तक हटा दिया गया। आरोप है कि दुकान पर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...