काशीपुर, फरवरी 17 -- काशीपुर, संवाददाता। बंद दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात युवक Rs.गल्ले से 15 हजार रुपए की नकदी और दो सिलेंडर लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मानपुर रोड निवासी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि वह रामनगर रोड पर गुरु अमृतसरी नाम से राजमा-चावल का होटल संचालित करता है। बीते सोमवार की रात लगभग दस बजे वह होटल बंद करके घर चला गया था। मंगलवार की सुबह उन्हें होटल के शटर का ताला टूटा होने की सूचना मिली। जब उसने होटल पर आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे लगभग 15 हजार रुपये साथ ही दो सिलेंडर गायब थे। तब घटना के संबंध में सीसीटीवी देखा। जिसमें पता चला रात लगभग साढ़े बारह ब...