गोरखपुर, फरवरी 26 -- खोराबार। प्रेमनगर निवासी सुनील सागर की जंगल रामगढ़ स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये का सामान और 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने घटना की सूचना दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...