गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज। गुरुवार की रात शहर के बंजारी रोड स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद बंजारी रोड में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। वे रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर रखे दस हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...