मेरठ, अप्रैल 25 -- पल्लवपुरम क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। पल्लवपुरम फेस-2 निवासी पुष्पा चौहान के अनुसार मोदीपुरम स्थित चौहान मार्केट में भारत फोटो स्टूडियो के पास उनकी दुकान है। 30 मार्च को उनके पति भारत भूषण चौहान का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तब से दुकान बंद चल रही थी। बताय कि आठ अप्रैल की सुबह चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर फोटो कॉपी मशीन, कंप्यूटर, वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण और जरूरी दस्तावेज ले गए। यह भी पढ़ें- आरटीआई कर एसपी से मांगी जानकारी इस पूरी का वीडियो भी सामने आया है। महिला का दावा है कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई ...