गोरखपुर, मार्च 27 -- पादरी बाजार। गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज में गुरुवार की रात चाय और गुटखा-सिगरेट की दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित महंगी सिगरेट उठा ले गए। जंगल सालिकराम कदमहवा टोला निवासी दीपक की शिवपुर सहबाजगंज मिलन चौराहा के पास दुकान है। बृहस्पतिवार की रात 10:30 बजे दीपक दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह छह बजे आसपास के लोगों ने उनके दुकान में चोरी की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...