गाज़ियाबाद, नवम्बर 25 -- बुलंदशहर रोड स्थित दुकान में चोरों ने की वारदात पीड़ित ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित दुकान से चोरों ने नगदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने वेव सिटी थाने में शिकायत दी। प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाले राजीव गोयल का कहना है कि बुलंदशहर रोड स्थित वाईएमबी स्कूल के पास मैक इलेक्ट्रिकल्स नाम से उनकी दुकान है। 22 नवंबर की रात को वह दुकान बंद कर गए थे। 23 नवंबर की तड़के चोरों ने दुकान का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले का लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के 186 बंडल इलेक्ट्रिक तार भी उठा लिए। राजीव गोयल के मुताबिक 23 नवंबर की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टू...