अररिया, मई 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या-2 स्थित कोठीहाट चौक पर चोरों ने एक मोबाइल एवं चाय-नाश्ता दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार राकी कुमार साह ने बताया कि कोठीहाट चौक पर उनकी 'मां अंबे मोबाइल केयर' एवं चाय-नाश्ता की संयुक्त दुकान है। बीती रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद चोरों ने दुकान के पीछे का टीना काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीछे का हिस्सा टूटा मिला। यह भी पढ़ें- दुकान का टीना काटकर नकदी समेत एक लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस जांच करने पर दुकान से 30 हजार रुपये नकद, करीब 40 हजार रुपये मूल्य के 30 कीपैड मोबाइल, 10 हजार रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान ...