लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। बेखौफ चोरों ने विकासनगर में एक घर से चांदी के सिक्के वहीं मड़ियांव इलाके में एक दुकान से ढाई लाख कैश व सिगरेट की 150 डिब्बी चोरी कर ली। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। नोएडा निवासी करुणेंद्र सिंह के मुताबिक वह 29 नवंबर की शाम जब मां के साथ विकासनगर स्थित घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में 20 नवंबर की रात्रि करीब 1:30 बजे से तीन बजे के बीच चोर किचेन की मोटी जाली काटकर घर में दाखिल हुए। चोर 25 हजार रुपये कीमत के 10 पुश्तैनी चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। वहीं, डालीगंज के मोहन मेकिंग बागशाहजी निवासी विजय तिवारी के मुताबिक उनकी दुकान मड़ियांव इलाके में महाकाल ट्रेडर्स के नाम से है। एक दिसंबर को वह दुकान पहुंचे तो ताला...