गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दुकान और घरों के बाहर नियम विरुद्ध बनाए गए रैंप तोड़े जाएंगे। इसके लिए नगर निगम पांचों जोन में अभियान चलाएगा। बाजारों में रैंप आगे आने से यातायात बाधित हो रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों से अवैध रूप से बनाए गए रैंप हटाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रैंप के कारण यातायात बाधित हो रहा है और जाम की स्थिति रहती है, इससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में रैंप खुद हटा लें। नगर आयुक्त ने बताया कि रैंप न हटाने पर वार्ड वार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अवैध रैंप तोड़कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए। निगम की टीम घर-घर जाकर सड़क तक बढ़े रैंप हटाने की लोगों से अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि बाजार में भी काफी जगह रैंप आगे तक बने हैं। इन रैंप की वजह से जाम रहता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.