दरभंगा, जून 9 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम की बीके रोड स्थित दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी एवं वित्तीय घोटाले के आरोप को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कौशल कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा तथा मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम आवेदन के माध्यम से अवगत कराया है कि नगर निगम ने दुकान आवंटन में निर्धारित नियमों, पात्रता मानदंडों एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। आवंटन प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। इससे नगर निगम को करोड़ों रुपये की क्षति हुई हो सकती है। इस पूरे मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका की भी जांच आवश्यक है। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में उप महापौर नाजिया हसन, पार्षद राकेश रोशन चौधरी...