अल्मोड़ा, मार्च 6 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खत्याड़ी क्षेत्र की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव के निर्देश पर अधिकार मित्रों बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ होटलों और दुकानों में बाल श्रम की जांच की। इस दौरान दुकानदारों के बाल श्रम करवाने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के पंपलेट भी बांटते हुए जागरूक भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...