दुकानों पर हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग
भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में दुकानों पर प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। पूर्व में कई बार अभियान चल चुका है। लेकिन अभियान खत्म होने के चंद दिन बाद ही दुकानों पर फिर पन्नी का प्रयोग शुरू हो जाता है। पालीथिन का प्रयोग इन दिनों सब्जी और फल की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा है। बार-बार अभियान चलाने के बादवजूद दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रतिबंधित पालीथिन की रोकथाम को पूर्व में भी नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा हिदायत दी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.