दुकानों पर कार्य करते मिले तीन बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलराम जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में बाल श्रमिकों के चिन्हांकन व अवमुक्तीकरण के लिए "सिंगल-डे" विशेष अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चले इस अभियान में जनपद के सभी विकास खंडों व नगर निकाय क्षेत्रों में गठित 13 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानों पर कार्य करने वाले तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) व खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया। टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के तीन बाल श्रमिक खतरनाक श्रेणी के कार्यों में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.