प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़। रंग पर्व होली को लेकर शहर सहित ग्रामीण इलाके की बाजारों में सप्ताह भर पहले से ही बड़ी-बड़ी दुकानें सज गई थीं। इन दुकानों पर वैसे तो रंग, गुलाल और पिचकारी की बिक्री तीन दिन पहले से शुरू हो गई थी लेकिन सोमवार को अधिकतर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। लोग पूरे परिवार के साथ दुकानों पर खाद्य पदार्थ सहित रंग गुलाल की खरीदारी करते दिखे। महिलाओं के साथ दुकान पर पहुंचे बच्चे जिद करके मुखौटा और पिचकारी की खरीदारी करते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...