भदोही, जनवरी 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नव वर्ष को देखते हुए डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात शराब की दुकानों पर जांच की। जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक ज्ञानपुर रजनीश कुमार पांडेय द्वारा कंपोजिट दुकान पटेल नगर और ज्ञानपुर में जांच किए। दुकानों पर शराब का स्टॉक संग एक्सपायरी एवं क्युआर कोड आदि की जांच की गई। आबकारी निरीक्षक भदोही रोहित कुमार और औराई निरीक्षक अनिल कुमार ने भी राजपुरा चौराहा भदोही व औराई क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों पर सघन जांच की। ठेकेदारों को निर्देशित किया गया की निर्धारिय मूल्य पर ही शराब की बिक्री की जाए। चेताया गया कि मिलावटी मदिरा की बिक्री किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने हिदायत दी कि शराब की दुकानों को निर्धारित समय पर ...