सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र के खानआलमपुरा मोहल्ले में वर्षों पुरानी मीट दुकानों को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने दबाव बनाकर दुकान खाली कराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। खानआलमपुरा निवासी विक्रमजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि एक दिसंबर 2025 को हिलाल कुरैशी, रहीश कुरैशी और उसका पुत्र दुकान पर पहुंचे और जबरन दुकान खाली कराने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनके पिता सुरेश कुमार करीब 60 वर्षों से मोहल्ले में बकरा और मुर्गा मीट की तीन दुकानें चला रहै है उनका कहना है कि वह करीब 40 वर्षों से दुकानों पर काबिज है और कोर्ट में नियमित किराया जमा करते आ रहे है।उनका कहना है कि दुकानों क...