गंगापार, जून 24 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा ब्लाक चौराहा पर खड़े पांच ट्रैक्टरों में से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। सुबह चोरी की घटनाओं की जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी गई है।मऊआइमा ब्लाक चौराहा पर बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार जावेद आलम के दुकान के सामने खडे उनके दो ट्रैक्टरों में से दो बैट्री तथा चौराहा स्थित बिल्डिंग मेटेरियल के मालिक असद उल्ला के दुकान के सामने खडे उनके तीन ट्रैक्टरों की बैटरी चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि एक बाइक पर दो सवार आए एक युवक उतर कर पांचों ट्रैक्टरों की बैट्रियां खोल कर एक बोरी में भर कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...