बाराबंकी, मई 30 -- सूरतगंज। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने सबसे पहले विश्वकर्मा वस्त्रालय का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। दुकान संचालक पंकज विश्वकर्मा के मुताबिक चोर गल्ले में रखी नकदी के अलावा करीब दो से तीन जोड़ी पैंट-शर्ट भी उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पास स्थित विनोद जन सेवा केंद्र को निशाना बनाया। यहां से एक लैपटॉप और करीब दस हजार हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने देशी शराब ठेके के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो शटर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- चोरों में पांच घरों और मैरिज लॉन से लाखों किए पार पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- पिठोरिया म...