रामपुर, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को चंपा कुमारी धर्मशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने मीटिंग में शामिल व्यापारियों से अपनी दुकानों के बहर अतिक्रमण न करने की अपील की। कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर कोई भी सामान न निकाले और छज्जे व चबूतरे आदि पर कोई भी सामान न लगाए। किसी भी दुकानदार की दुकानों के आगे कोई भी स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण है तो उसे तुरंत हटा लें। व्यापारमंडल अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सख्त खिलाफ है। इस अवसर पर शाहिद शमसी ,हारिस शम्सी ,शोएब मोहम्मद खान ,बिलाल शम्सी ,चंद्र प्रकाश रस्तोगी ,प्रदीप खंडेलवाल ,इमरान सलीम ,शकेब अहमद ,फैसल हबीब ,मुराद खान ,मोहसिन खान ,मुकेश आर्य ,उजैर अहमद ,पुष्कर अग्रवाल ,नजमी खान आदि मौजूद रहें। यह भी प...