शामली, मई 4 -- शामली। प्रदेश सरकार द्वारा कमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर किए जाने के निर्णय का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सुभाष चौक स्थित शिव मूर्ति पर प्रांतीय मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से व्यापारी कमर्शियल बिजली दरों को घरेलू दरों के बराबर करने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने से छोटे-बड़े व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- दानवीर भामाशाह की मूर्ति लगाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल वर्षों से इस मुद्दे को सरकार ...