भदोही, मई 1 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भकोड़ा बाजार मोड़ के पास बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को खंगालने का काम किया। ताला चटका कर अंदर रखे चार लाख रुपये नकद, सामानों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने सूचना पर जांच पड़ताल किया। उधर, चोरी की घटना से बाजार में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है। निदूर गांव निवासी चमन मोदनवाल की उक्त बाजार में परचून की दुकान है। उसी के पास में मिष्ठान एवं फास्टफूड की भी दुकान संचालित होती है। जिसे उनके भाई एवं भतीजे चलाते हैं। बुधवार की देर रात चोरों ने दुकानों का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और चार लाख रुपये नकद एवं सामानों पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- विजयीपुर में एक ही रात में दो दुकानों में चोरी गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकानदारों को सूचित किया। पुलिस को दुकानदार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.