फतेहपुर, जून 30 -- बिंदकी। दुकानों मकानों के बाहर सीढ़िया, टीनषेड लगाकर अवैध कब्जा पर नगर पालिका की जेसीबी गरजी। राजस्व, पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे को ढ़हाते हुए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है। टीम की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप का माहौल बना रहा। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई के साथ जुर्माना करने की बात कही है। कस्बा की प्रमुख बाजारों में स्थित मकानों और दुकानों के बाहर जबरन अवैध कब्जा कर रखा गया है। जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। जिसकी षिकायतों पर पालिका द्वारा पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका है। जिसको लेकर राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने बजरिया से लेकर ठठराही मोहल्ला की मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने दुकानों के बाहर अवैध सीढ़ियों, टीनषेड समेत अन...