रामपुर, जनवरी 29 -- शाहबाद। रोड चौड़ीकरण में बाधा बन रहे दुकान-मकानों के हिस्से को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने लगभग अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। टीम ने सभी भवनों का दौरा कर उनके मालिकों को मंगलवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि उसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण ढहा देंगे। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। यह स्टेट हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। जिसमें रोड साइड से सटकर एक ओर दुकान-मकान और दूसरी ओर सीएचसी का निर्माण था। कस्बे में चौड़ीकरण शुरू हो चुका है। लिहाजा, चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएचसी की दीवार ढहाई जा चुकी है। गुरुवार को टीम ने दुकान और मकानों पर जाकर मुआयना किया। जेई जानेश्वर ने बताया कि 52 इमारतों का आगे का कुछ हिस्सा अतिक्रमण के रूप में है। नोटिस पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.