आरा, मार्च 10 -- आरा, हि.सं। जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव निवासी किराना दुकानदार हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दुकानदार के पुत्र भोला कुमार के बयान पर इजरी सलेमपुर गांव निवासी अनिल ठाकुर और उनकी पत्नी नीतू देवी को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। हालांकि हत्या के कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अनिल ठाकुर और उसकी पत्नी शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में भोला कुमार ने बताया है कि उसके पिता रविवार की शाम बाजार घूमने लिए निकले थे। उसी दौरान अनिल ठाकुर उसे अपने घर ले गए। वहां उन्होंने खाया-पिया। इसके बाद अनिल ठाकुर और उनकी पत्नी नीतू देवी द्वारा तीन अन्य लोगों के साथ गला दबाकर उसके पिता की हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.