बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच। मटेरा पुलिस ने दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को मटेरा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 2 सितंबर को अमवा मौलवी निवासी मोहम्मद उमर (45) ने दुकान चलाने के नाम पर धमकाया। उसे मोहरबा क्षेत्र में बुलाकर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई और डराया-धमकाया गया।तहरीर के आधार पर मटेरा थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(5) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।पुलिस यह भी पढ़ें- Barabanki News: पुरानी रंजिश में दुकानदार को पीटा, पांच पर केस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...