फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- कंपिल। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कटिया में समोसा-पकौड़ा विक्रेता के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव कटिया निवासी साहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपिल रोड स्टेशन के पास उसकी समोसा-पकौड़े की दुकान है। बुधवार देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही अफरोज, अगनू और खुशनुमा वहां पहुंचे और दुकान के सामने तख्त पर रखा सामान नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पीड़ित की जान बच सकी। पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.