मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मोतीपुर। कोदरकट्टा गांव स्थित पंचायत भवन में रविवार को एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मारपीट में जख्मी पीड़ित दुकानदार सरोज कुमार के बयान पर छह नामजद व 15-20 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपित मो शोएब को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कहा कि अफवाह फैलाने वाले व असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद दोनों गुट के लोग एक-दूसरे के गले मिले। बैठक में एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी, बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, थानेदार संजीव कुमार सिंह, मुखिया उदय शंकर प्रसाद, सरपंच महेंद्र राय, पैक्स अध्यक्ष प्रकाश राय, मो मकबूल, मो फिरदौस, मो मो अब्बास, मो रहमत आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...