गिरडीह, जुलाई 9 -- गिरिडीह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम बुधवार को पदम चौक स्थित गणेश टेक्सटाइल पहुंची। संगठन ने कुछ दिन पहले दुकान संचालक संजय सिंघानिया के साथ हुई मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की। संगठन के नेताओं ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। संगठन ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। संगठन ने दुकान संचालक संजय सिंघानिया को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस दौरान झारखंड प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विभाग मंत्री अनुप यादव, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण, जिला मंत्री भरत साहू, जिला सहमंत्री शिवपूजन कुमार, अनिल चंद्रवंशी, अरुण वर्णवाल, गौतम कुमार, अतुल जैन, ज्योति शाह, जय प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, केतन राज्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्त...