फरीदाबाद, मई 29 -- पलवल, अजित कुमार। मोबाइल दुकानदार से मारपीट और लूट के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान लोकेश उर्फ रॉकी पुत्र सतपाल के रूप में हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही दो आरोपी जसवंत उर्फ हड्डी और मनीष को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान फरार चल रहे लोकेश उर्फ रॉकी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 की रात कैंप मार्केट स्थित कृष्णा कम्युनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला किया था। दुकान संचालक हिमांशु ग्रोवर उर्फ नोनी निवासी खेल कला मोहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात करीब आठ बजे वह दुकान...