गंगापार, जनवरी 7 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दो युवक परचून की दुकान पहुंच पांच किलो आटा मांगा। दुकानदार अंदर आटा तौलने लगा, इस बीच युवकों ने गल्ले में रखा पचास हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। फूलपुर नगर पंचायत के मोहल्ला शेखपुर पश्चिमी निवासी अनिल मौर्य की प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर तहसील के निकट स्वयं के मकान में परचून की दुकान है। बुधवार दोपहर लगभग बारह बजे दो युवक बाइक से दुकान पर आए जिनकी आयु बीस वर्ष के लगभग की थी। उन्होंने दुकानदार से पांच किलो आटे की मांग की। दुकानदार अंदर के कमरे में आटा तौलने चला गया। इस बीच दोनों युवकों ने गल्ले से पचास हजार पार कर रफूचक्कर हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...