रुडकी, अप्रैल 1 -- एक ओर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 200 रुपये का उछाल आया है, तो दूसरी ओर रुड़की के बाजारों में कॉमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत खड़ी हो गई है। शहर के छोटे-बड़े ढाबा संचालक और रेस्टोरेंट मालिक कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ने के साथ ही सिलेंडर नहीं मिलने से बहुत परेशान हैं। एक अप्रैल से कॉमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमत के बाद रुड़की के सिविल लाइंस, बीटीगंज और रामनगर क्षेत्र के रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों से बातचीत करते हुए उनकी राय ली गई। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की इस समय सिलेंडर की कीमत बढ़ने से ज्यादा महत्वपूर्ण सिलेंडर का नहीं मिलना है। ढाबा संचालक गोपाल भल्ला ने कहा कि कारोबार बंद नहीं कर सकते। अगर चूल्हा नहीं जलेगा तो कारीगर और दुकान का किराया कहां से आएगा। जबकि अंकित सचदेवा ने बताया कि महंगाई तो हम झेल लेंगे या ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.