बागपत, मार्च 31 -- रमाला। असारा गांव में बिजली के सामान की मरम्मत करने के पैसे मांगने पर सात युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित मिस्त्री के भाई सलीम ने थाने में गांव के ही सात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सलीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह और उसका भाई शौकीन गांव में ही बिजली का सामान ठीक करने की दुकान करता है। एक माह पहले गांव का ही एक युवक अपना घरेलू बिजली का सामान उनकी दुकान पर ठीक कराकर ले गया था और मरम्मत के 2200 रूपये कुछ दिन में देने की बात कहकर गया था। रविवार की शाम वह अपने रूपये लेने उसके घर गया तो आरोपी युवक ने सोमवार को दुकान पर ही रूपये देने की बात कही। सोमवार को उसका भाई शौकीन दुकान पर बैठा हुआ था तभी आरोपी युवक छह अन्य युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा। आते ही दुकान में तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.