मेरठ, अगस्त 5 -- मवाना नगर में एक 12 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर क्षेत्र में किराये पर रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को दुकानदार मुनिश्वर बंसल ने अपनी दुकान में अनुचित तरीके से छूने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं रास्ते से आने-जाने के दौरान अश्लील इशारे करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...