फिरोजाबाद, जून 8 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दुकानदार ने बालिका से छेड़खानी कर दी। बालिका ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय बालिका रविवार देर शाम लेबर कॉलोनी स्थित अमरनाथ अग्रवाल की परचून की दुकान से सामान लेने गई थी। मौका पाते ही दुकानदार ने बालिका से छेड़खानी कर दी। बालिका ने विरोध किया और घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने बालिका से की छेड़खानी, पुलिस ने भेजा जेल पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्...