भदोही, मई 10 -- भदोही। औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी बाजार में आदिवासी (बनवासी) युवक का दुकानदार ने पत्थर से वार करके सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं, उलहना करने पर स्वजनों के साथ मारपीट एवं गाली गलौच किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रपट दर्ज किया। औराई थाना क्षेत्र के बाड़ी, उचेठा गांव निवासी राजेश मुसहर ने पुलिस को तहरीर दिया। कहा कि बेटा दिनेश मुसहर बभनौटी बाजार में सात मई को सामान खरीदने गया था। दुकानदार बृजलाल यादव के दुकान से कुछ सामान खरीदने के बाद पांच सौ रुपये का नोट दिया। बाकि पैसा वापस मांगने पर किसी बात को लेकर नाराज दुकानदार ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह फट गया। जानकारी पर दुकान पर पहुंच कर जब उलहना करने पहुंचे तो राहुल यादव, श्याम सुंदर यादव ने...