रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। मामूली कहासुनी के बाद टैक्सी चालक और उसके साथी पर हमला करने का आरोप लगा है। भूरारानी निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका भाई कमलजीत सिंह टैक्सी चालक है। 18 मार्च की रात भाई अपने एक दोस्त के साथ अटरिया रोड पर एक दुकान में पानी लेने गया था। इस दौरान भाई के दोस्त की पानी लेने के लिए दुकानदार गोविंद मोन्टू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद गोविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उसकी टैक्सी के भी शीशे तोड़ दिए। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.