प्रयागराज, फरवरी 15 -- पुरानी रंजिश में एक दुकानदार को रॉड और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। दुकानदार ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ में भोपियामऊ राजगढ़ का रहने वाला अर्पित सिंह शहर में दुकान चलाता है। उसकी तहरीर के मुताबिक, वह 13 फरवरी को दुकान से अपने मित्र रतन कुमार के साथ स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के गेट पर चाय पीने गया था। वहां पहले से मौजूद शहबाज खान, कृष्णा, साहिल खान और आर्यन बिना किसी बात के उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी, डंडों और रॉड से उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.