देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड में गुरुवार की दोपहर दो दुकानदार ग्राहक को लेकर आपस में ही भिड़ गए। एक दुकानदार ने मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शहर के रहने वाले अफजल अंसारी की मालवीय रोड पर दुकान है। उनका आरोप है कि उनके दुकान पर एक ग्राहक आया और सामान देख रहा था। इस बीच बगलगीर आए और उसे अपने दुकान पर बहला-फुसलाकर लेकर चले गए। उनके जाने के बाद मैंने कहा कि आप लोग गलत किए हैं तो आरोपी दुकानदार अपने लोगों के साथ आ गया और मारपीट करने के साथ ही चाकू से प्रहार भी कर दिया। आरोप है कि 1370 रुपये भी आरोपी उठा ले गए। पूरा विवाद सीसी कैमरे में भी कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.