झांसी, मार्च 2 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ दबंगों ने मारपीट कर 47 हजार रुपए छीन लिए। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने गला दबाकर उसे घायल किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवगंज निवासी मुकेश आर्य नौगांव में हार्डवेयर और पाइप की दुकान चलाते हैं। बीते साल 27 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह बड़ी माता मंदिर के पास स्थित किराना स्टोर पर सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मारपीट करते हुए उनका गला दबाया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उनकी जेब में रखे करीब 47 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देते हुए मौके स...